इटावा औरैया, मार्च 30 -- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित ऑफ साइट मॉक ड्रिल सोमवार को सैफई क्षेत्र में महज औपचारिकता बनकर रह गई। पाइपलाइन सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर किए गए इस कार्यक्रम में वही लोग नहीं पहुंचे, जिनके लिए यह आयोजन किया गया था। अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं और कार्यक्रम स्थल पर केवल बच्चे बैठे नजर आए, जिससे पूरे आयोजन की गंभीरता पर सवाल खड़े हो गए। मॉक ड्रिल का आयोजन ग्राम पंचायत नगला सुभान तिरकाराबाचा में पाइपलाइन चैनल नंबर-303 पर किया गया था। मौके पर एसडीएम सैफई सिद्धार्थ चौधरी, पूर्ति विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सौरभ सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने पाइपलाइन से संबंधित संभावित हादसे जैसे रिसाव या आग लगने की स...