हल्द्वानी, मार्च 17 -- नैनीताल। नैनीताल में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों ने समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के लिए नैनीझील और चार्टन लॉज को मुख्य केंद्र बनाया गया। नैनीझील में तीन पर्यटक डूबे और चार्टन लॉज में तीन लोगों को मलबे से निकाला गया। मॉकड्रिल में जिला प्रशासन के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभ्यास के तहत चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। साथ ही नैनीताल झील में डूब रहे लोगों को भी रेस्क्यू टीमों की ओर से समय रहते बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों को एंबुलेंस के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.