प्रयागराज, जनवरी 24 -- दुश्मन के हमले और युद्ध की स्थिति में शनिवार को कलेक्ट्रेट चौराहे के समीप बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज के मैदान में मॉकड्रिल कराई गई। शाम छह बजे पूरे परिसर में दस मिनट के लिए अंधेरे छा गया। सायरन की आवाज और धमाकों का शोर सुनाई देता रहा। मॉकड्रिल के दौरान आमजनों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए। मोबाइल, टॉर्च, माचिस समेत अन्य प्रकाश की वस्तुएं उपयोग न करने की सलाह दी गई। मॉकड्रिल में कटरा बाजार का दृश्य दर्शाया गया जहां दुकानें खुली हुई थीं। लोग बाजार में घूम रहे थे। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए संगम जा रहे थे। इसी दौरान दुश्मन देश का हवाई हमला होने की दशा में पलटवार और राहत एवं बचाव कार्य की क्षमताओं को परखा गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, बम निरोधी दस्ता, अग्निशमन विभाग समेत अन्य संयुक्त टीमों ने मॉकड्रिल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.