मिर्जापुर, मई 21 -- चुनार। स्थानीय बालूघाट स्थित गंगा तट पर बुधवार को वाराणसी की एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन टीम ने आगामी बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल कर राहत एवं बचाव कार्यों का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। 20 सदस्यीय टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने के साथ ही सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का लाइव प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, आपदा मित्रों, गोताखोरों और स्थानीय लोगों को आपदा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने सीपीआर देने की प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए सांप अथवा अन्य विषैले जीवों के काटने पर किए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आपात परिस्थितियों के लिए एनडीआरएफ तैयार एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने कहा त्वरित सूचना आदान-प्रदान और आपसी ता...