प्रयागराज, मार्च 6 -- त्रिवेणीपुरम स्थित इंडेन एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में शुक्रवार को अचानक खतरे का सायरन बजने से हड़कंप मच गया। आसपास की कॉलोनियों में अफरातफरी फैल गई। लोग अनहोनी की आशंका में सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। ​हालांकि कुछ ही देर बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि यह कोई वास्तविक दुर्घटना नहीं, बल्कि 'मॉक फायर ड्रिल' थी। प्लांट प्रबंधक राजेश जौहरी ने बताया कि आपदा प्रबंधन की तैयारी और आपातकालीन प्रणालियों की प्रभावशीलता जांचने के लिए यह मासिक अभ्यास किया गया था। सच्चाई का पता चलने पर स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...