गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। मिलेनियम सिटी के 21 अंडरपास में 15 मई से मॉकड्रिल शुरू की जाएगी। इन अंडरपास का रखरखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और डीएलएफ कर रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से मॉकड्रिल के दौरान इन अंडरपास में पानी निकासी की व्यवस्था की जांच की जाएगी। 15 मई को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एंबियंस मॉल, सुभाष चौक और शंकर चौक अंडरपास में मॉकड्रिल होगी। 18 मई को इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन, धनवापुर और डीएलएफ साइबर सिटी अंडरपास, 19 मई को वाटिका चौक, सिग्नेचर टावर और सिकंदरपुर अंडरपास, 20 मई को राजीव चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, डीएलएफ फेज-एक और मेदांता अंडरपास, 21 मई को हीरो होंडा चौक, जेनपेक्ट चौक अंडरपास, 22 मई को अतुल कटारिया चौक, 25 मई को महावीर चौक, 26 मई को सेक्टर-1...