मॉकड्रिल: बाढ़ में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाया
मऊ, जून 11 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को दोहरीघाट के रामघाट पर सरयू नदी में मॉकड्रिल आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार के निर्देशन में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस तथा अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान नाव पलटने की काल्पनिक घटना का सफल रेस्क्यू कर लोगों को आपदा के समय सतर्क रहने और सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। रामघाट पर आयोजित मॉकड्रिल में बाढ़ के दौरान नाव दुर्घटना की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। प्रदर्शन के दौरान बीच नदी में एक नाव पलटने और यात्रियों के डूबने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। सूचना पर पीएसी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पीएसी की रेस्क्यू टीम तत्काल नाव लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.