सीतामढ़ी, मई 26 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के बरहरवा गांव में सोमवार को अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित कर ग्रामीणों को आग से बचाव और अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमृतांशु के निर्देश पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्वेता रानी के नेतृत्व में आयोजित हुई।

मॉक ड्रिल का विवरण मॉक ड्रिल के दौरान फायर टीम ने ग्रामीणों को बताया कि गर्मी के दिनों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी आगजनी का कारण बन सकती है। लोगों को हवा तेज होने से पहले खाना बनाने, चूल्हे के पास पानी रखने और ज्वलनशील सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई।

जागरूकता अभियान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्वेता रानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है...