संवाददाता, मार्च 27 -- यूपी में कानपुर के कल्याणपुर में एक महिला ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या से पहले पति को फोन पर इसकी जानकारी दी और बताया कि वो मर रही है। उसके पति ने उससे बात करने की कोशिश भी की लेकिन महिला ने बात नहीं की। महिला के पति ने एक जानकार को अपनी पत्नी से बात करने के लिए भेजा लेकिन तब तक महिला आत्महत्या कर चुकी थी। घटना कानपुर के कल्याणपुर की है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने पति से विवाद के कुछ घंटों बाद उसे फोन किया। मै जान दे रही हूं, तुम अपनी लाइफ में खुश रहना। ये बात फोन पर पति से बोलकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन घंटे पहले दंपति में विवाद हुआ था। मूलरूप से सिकंदरा निवासी कार चालक मोहित कटियार 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी के साथ आठ मार्च को कल्याणपुर के पुर...