मैहर हादसे में घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- गोराजू हिन्दुस्तान संवाद पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव से मैहर दर्शन के लिए गुरुवार को निकले परिवार की कार हादसे में घायल हुए पांच लोगों का शुक्रवार को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अंकित वर्मा, उनकी पत्नी अल्का वर्मा और छोटी बेटी आरुषि को प्रयागराज के नारायण स्वरूप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अंकित की बड़ी बेटी अनन्या का इलाज अभी भी सतना के बिरला अस्पताल में चल रहा है।डॉक्टरों के मुताबिक अनन्या की हालत को देखते हुए फिलहाल उसे प्रयागराज ले जाना खतरे से खाली नहीं है। इसके चलते उसका इलाज सतना में ही जारी रखा गया है। हादसे में घायल अंकित के साथ रहे संतोष दिवाकर और उनकी पत्नी पुष्पा देवी को परिजनों ने मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुष्पा के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.