मैहर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 31 घायल
बांदा, अगस्त 14 -- नरैनी। सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक से दुर्घटना बचाने के चक्कर में देवी दर्शन कर ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा- कालिंजर घाटी मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गया। जिससे महिलाओं, बच्चों सहित 31 लोग घायल हो गए हैं। पांच की हालत नाजुक हैं। पन्ना के अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पड़ोसी जनपद फतेहपुर के पधारा गांव के निवासी हैं। जिले की सीमावर्ती क्षेत्र के मैहर में मां शारदा के दर्शन कर वापस लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे के समय ट्रॉली में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और बृजपुर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.