देहरादून, मई 16 -- देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में मैस मामले में मेडिकल छात्रों से मैस फीस के नाम पर लाखों अपने खाते में डलवाने के कई दिन बाद भी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। अभी छात्रों का कितना पैसा उसने लिया, यह आकलन भी पूरा नहीं हो सका है। यहां करीब 400 से 500 खाना खाते है और 3400 रूपये मासिक फीस है। कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में लेखा विभाग के एक कर्मचारी को अटैच किया है और ठेकेदार को नोटिस दिया है। अभी ठेकेदार का जवाब नहीं आया है। पैसा लेने वाला मैनेजर फरार है। बताया गया है कि पुलिस जांच में कॉलेज में भी हॉस्टल, प्रशासन एवं अकाउंट से जुड़े कई लोगों की पोल खुल सकती है। शुक्रवार को भी काफी छात्रों से रूपये देने की डिटेल प्रबंधन को दी है। प्राचार्य डॉ गीता जैन ने कहा कि छात्रों से डिटेल ले रहे है, ठेकेदार को नोटिस दिया है, क्योंकि उसने ही...