देहरादून, मई 18 -- दून मेडिकल कॉलेज में लाखों के मैस फर्जीवाड़े में पुलिस जांच में मैस मैनेजर की बैंक स्टेटमेंट कई राज खोलेगी। वहीं छात्रों के बैंक स्टेटमेंट से मैनेजर को दी गई रकम का आकलन होगा। मैनेजर के बैंक खाते से कॉलेज के खाते में अवैध तरीके से कितनी रकम जमा हुई, किसी कर्मचारी या डॉक्टर के खाते में तो मैनेजर ने रुपये नहीं डाले। इस बात का भी खुलासा होगा। क्योंकि मैस मैनेजर छात्रों से खाने के रुपये इनमें से काफी पैसा कॉलेज खाते में जमा करने का दावा कर चुका है। इससे मैनेजर एवं कर्मचारियों की सांठगांठ की आशंका जताई गई है। इस मामले में ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस सोमवार से जांच तेज कर देगी। मैनेजर के बैंक खाते एवं छात्रों के यूटीआर की जांच की जाएगी। उधर, कॉलेज प्रबंधन ने महज एक कर्मचारी को अटैच कर मामले से पल्ला झाड़ निदेशालय एवं शासन के पा...