गुड़गांव, दिसम्बर 13 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर क्राइम के जालसाजों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाते हुए एक महिला से 98 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जालसाज ने महिला को उसके पति के बकाया भुगतान के नाम पर पहले फेक क्रेडिट मैसेज भेजे और फिर गलती से अधिक पेमेंट हो जाने का झांसा देकर उनसे पैसे वापस मांग लिए। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-82 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली दीपिका ने बताया कि चार नवंबर को उनके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को उनके पति अंकित का परिचित बताते हुए कहा कि उसे अंकित को 12 हजार रुपये का भुगतान करना है, जिसे वह गलती से दीपिका के खाते में भेज रहा है। इसके कुछ देर बाद दीपिका को अपने मोबाइल पर 10 हजार रुपये क्रेडिट होने का एक टेक्स्ट मैसेज मिला, जिसके तुरंत बाद 20 हजार रुपये क्रेडिट होने का एक और मैसेज आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.