हरदोई, फरवरी 9 -- पाली। मोबाइल पर आए मैसेज पर क्लिक करते ही एक युवक के बैंक खाते से 62 हजार निकल गए। बैंक से रुपये कटने का संदेश आने पर युवक को मामले की जानकारी हुई। मोहल्ला काजी सरांय निवासी शादान दिल्ली की एक प्राइवेट कम्पनी में है। इस समय वह अपने घर आया है। रविवार दोपहर को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज पढ़ने को उसने जैसे क्लिक किया। वैसे ही उसके एकाउंट से 62 हजार उड़ गए। मैसेज देखने के बाद उसने फोन अपनी जेब में रख लिया। थोड़ी देर बाद फोन देखा तो उसमें बैंक खाता सम्बंधित चार संदेश आए थे। उसने संदेश खोल कर देखे तब उसे रुपये कटने की जानकारी हुई। ठगी होने पर शादान ने बैंक पहुँचकर खाता का स्टेटमेंट निकलवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...