अमरोहा, मार्च 31 -- नौगावां सादात, संवाददाता। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब उनके जाल में फंसकर एक युवक ने अपने 1.20 लाख रुपये गंवा दिए हैं। साइबर अपराधियों ने फेसबुक मैसेंजर पर ओमान में रहने वाले दोस्त के नाम से फर्जी एकाउंट बनाया और चैटिंग के दौरान खाते में पैसे डालने का झांसा देकर धनराशि ट्रांसफर करा ली। पीड़ित युवक ने साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। साइबर अपराधियों को ट्रेस करने को पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है। कस्बे के मोहल्ला बंगला में कायम मेंहदी का परिवार रहता है। उनके बेटे कमर सिब्तैन के मुताबिक उनका एक करीबी दोस्त ओमान में रहता है, जिससे अक्सर मैसेंजर पर बातचीत होती रहती है। साइबर अपराधियों ने इसी दोस्त के नाम से फेसबुक मैसेंजर पर फर्जी एकाउंट बना लिया और डीपी पर उसका फोटो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.