देहरादून, जून 24 -- मसूरी में सीलिंग की कार्रवाई को पहुंचे मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद मसूरी, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को लोगों का विरोध झेलना पड़ा।नगर पालिका ने अवैध रूप से रह रहे लोगों को दो दिन के भीतर अपना सामान हटाने के निर्देश दिए। पूर्व में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने मैसानिक लॉज बस स्टैंड के नीचे बने आवासों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा सील तोड़कर मकान में रहना शुरू कर दिया गया था। नगर पालिका परिषद मसूरी ने पूर्व में मैसोनिक लॉज बस स्टैंड का चौड़ीकरण किया गया था। इसके साथ ही वहां पर आवासीय भवन बनाए गए थे, जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। दूसरी ओर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर पालिका परिषद मसूरी, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने वहां रह रहे लगभग 80 परिवारों के घरो...