सासाराम, मार्च 20 -- (युवा पेज) शांति प्रसाद जैन कॉलेज में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन सासाराम, नगर संवाददाता। एसपी जैन कॉलेज के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रेणु के कथा साहित्य में आंचलिक यर्थात विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने फणीश्वर नाथ रेणु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रौशन ने कहा कि रेणु जी के गद्य में संगीत की लय सर्वत्र प्रवाहित दिखती है। अंचल विशेष उनकी कहानियों और उपन्यासों में सचिव रूप से चित्रित है। उनका प्रथम उपन्यास मैला आंचल आंचलिक हिन्दी उपन्यास की सर्वोतम रचना है। मौके पर मुख्य वक्ता प्रो देवेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज का संपूर्ण चित्रण रेणु जी की रचानाओं में दृष्टिगोचर होता है। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. डॉ. राज...