लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- मैलानी। गांधीधाम वाया मैलानी होकर भागलपुर तक विशेष ट्रेन का संचालन 17 मई से 8 मई तक कुल आठ फेरों में किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के मददेनजर स्पेशल ट्रेन सं. 09451/09452 ग्रीष्मकालीन ट्रेन गांधीधाम-भागलपुर के मध्य किया जायेगा। 09451 ट्रेन गांधीधाम से शाम 6.25 बजे प्रस्थान करके वाया बरेली दूसरे दिन रात्रि 11.35 बजे मैलानी से, 1.30 बजे सीतापुर से प्रस्थान करके गोरखपुर होते हुए रात्रि 8.15 बजे भागलपुर पंहुचेगी। वापसी में 09452 ट्रेन 20 अप्रैल को भागलपुर प्रातः 5 बजे पहुंचेगी। वहां से गोरखपुर होते हुए रात्रि 10.35 बजे सीतापुर से प्रस्थान करके मैलानी से मध्य रात्रि 12.40 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ...