लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- अखिल भारतीय बाघ गणना वर्ष 2025-26 के तहत मैलानी वन रेंज में वन विभाग की टीम ने जंगलों में पेड़ों पर कैमरे लगाए हैं। वन दरोगा उदय सिंह के नेतृत्व में टीम ने मैलानी बफर जोन सेंचुरी में व्यापक स्तर पर कैमरे लगाए। वन विभाग की पूरी टीम ने जंगल में सघन कॉम्बिंग करते हुए हर चौराहे, तिराहे और प्रमुख नुक्कड़ों पर कैमरे लगाए हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र में बाघों की उपस्थिति, उनकी आवाजाही और संख्या का सटीक आकलन करना है। इसी क्रम में किशनपुर सेंचुरी में भी कैमरे लगाए गए हैं। वन दरोगा उदय सिंह ने बताया कि कैमरे बाघ गणना के लिए लगाए गए हैं, ताकि यह पता चल सके कि बाघ किस क्षेत्र में सक्रिय हैं। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अकेले खेतों में या झाड़ियों की ओर न जाएं। खेतों में काम करते...