लखीमपुरखीरी, मई 14 -- कुकरा। मैलानी पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह मौर्या ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर पूरनपुर के मजरा सुआबोज निवासी विनीत कुमार पुत्र जितेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने उसका चालान भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...