लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 6 -- मैलानी पुलिस ने थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में कस्बे में पैदल मार्च करते हुए कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। कस्बे के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इसी के साथ संसारपुर क्षेत्र में भी पुलिस ने वाहनों की चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। चारपहिया वाहनों में सब कुछ सामान्य पाया गया, वहीं कागजों की कमी और नियमों के उल्लंघन पर पाँच बाइकों के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में थाना अध्यक्ष के साथ कांस्टेबल हिमांशु, कांस्टेबल अश्वनी और योगेंद्र शर्मा सहित पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...