सासाराम, अप्रैल 4 -- दावथ, एक संवाददाता। मलियाबाग के प्रकाश मैरेज हॉल से पकड़े गए युवकों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को सासाराम स्थित स्पेशल कोर्ट में भेजा गया। वहीं पकड़ी गई किशोरियों, युवतियों तथा महिलाओं को मेडिकल जांच व न्यायालय में बयान के लिए भेजा गया। बताया जाता है कि मैरेज हॉल से बरामद किशोरियों, युवतियों व महिलाओं को एक बस पर सवार कराया गया था। जबकि दूसरे पर आरोपित युवकों को भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...