देवरिया, मई 13 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे के एक मैरेज हाल में घुसकर हंगामा करने और पथराव किए जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार नामजद समेत लगभग एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- धक्का-मुक्की के विरोध पर किशोरी को पीटा, मुकदमा घटना का विवरण अम्बेडकर वार्ड निवासी एवं 'रामा पैलेस' मैरेज हाल के संचालक विजय शंकर चौबे पुत्र रमाकांत चौबे ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 29-30 अप्रैल की रात करीब दो बजे प्रिंस खरवार और कुंदन मद्धेशिया दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ मैरेज हाल में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने बंद पड़े डीजे को चालू कर मोबाइल से अश्लील गाने बजाने शुरू कर दिए। बारातियों, घरातियों और कर्मचारियों द्वारा विरोध करने...