पटना, जनवरी 10 -- पटना। अशोक राजपथ स्थित मैरीवार्ड किंडरगार्टन में शनिवार को नर्सरी में दाखिले के लिए ऑफलाइन फॉर्म जारी किया गया। फॉर्म का वितरण स्कूल परिसर में ही सुबह आठ से 12 बजे तक किया गया। आवेदन फॉर्म के लिए सुबह 5:30 बजे से ही अभिभावकों का स्कूल पहुंचना शुरू हो गया। आवेदन फॉर्म पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया गया। जानकारी के मुताबिक 700 से अधिक आवेदन फॉर्म की बिक्री चार घंटे में हुई। अभिभावकों ने वहीं बैठकर फॉर्म भरा और एक बजे तक फॉर्म जमा कर दिया। फॉर्म निर्धारित अवधि में ही जमा करनी थी, जिसके कारण अभिभावक पूरे समय व्यस्त रहे। फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये निर्धारित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.