चम्पावत, जुलाई 9 -- योगेश, चम्पावत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में चयन मैरिट के आधार पर होगा। खिलाड़ियों के ट्रायल की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस संबंध में एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को योजना के क्रियांवयन को लेकर बैठक हुई। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट ने बताया कि खिलाड़ी का चयन न्याय पंचायत से जिला स्तर तक होगा। खिलाड़ी का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 150-150 बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...