अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के पॉश इलाके महावीर पार्क में दिनदहाड़े मैरिज होम संचालक के घर में घुसकर लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लेकिन, अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। महावीर पार्क स्थित राज हाउस निवासी कुलदीप वार्ष्णेय का गोंडा रोड पर राज पैलेस के नाम से मैरिज होम है। साथ में बिल्डिंग मैटीरियल का काम भी करते हैं। तिमंजिला घर में निचले तल पर उनकी 67 वर्षीय मां रामकुमारी गुप्ता अपने बड़े बेटे पंकज गुप्ता के साथ रहती हैं। दूसरी मंजिल पर कुलदीप अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि तीसरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। शनिवार सुबह सवा 11 बजे कुलदीप घर पर ही थे। पंकज मंदिर गए थे। तभी दो बदमाश घर के मैन गेट को खोलते हुए अंदर घुस गए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। उनकी कनपटी पर तमंचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.