मथुरा, मार्च 17 -- कोतवाली अंतर्गत बीएसए इंजीनियरिंग रोड स्थित राम सिया वाटिका में हुए विवाद मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस फरार चल रहे पूर्व पार्षद सहित अन्य की तलाश में दबिश दे रही है। अभी तक कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है। वहीं वीडियो के माध्यम से चिह्नित हुए लोगो की भी तलाश में संभावित स्थलों पर तलाश की जा रही है। दूसरी ओर पूर्व पार्षद की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उनके पिस्टल के साथ ही रायफल के लाइसेंस की भी निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही न्यायालय से वारंट लेकर आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करेगी। बताते चलें कि गुरुवार रात बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड स्थित राम सिया वाटिका में रात करीब 12 बजे प्रमोद कुमार की बेटी की शादी में दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान पूर्व पार्षद तिलकवीर चौधरी...