एक संवाददाता, अप्रैल 3 -- बिहार के रोहतास जिले के दावथ में शुक्रवार को एक मैरिज हॉल में पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आपत्तिजनक हालत में 40 लड़के, लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देख दर्जनों युवक एवं युवतियां वहां से भाग भी गए। यह छापेमारी मलियाबाग स्थित बिक्रमगंज-डुमरांव रोड पर स्थित प्रकाश मैरिज हॉल में हुई। कमरों की तलाशी के दौरान काफी मात्रा में कंडोम, उत्तेजक दवाइयां और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए। इसके आधार पर आशंका जताई जा रही है कि मैरिज हॉल के अंदर बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आपत्तिजनक हालत में पाए जाने से पुलिस वाले भी दंग रह गए। हाल के दिनों में क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ क्षेत्र में यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एसडीएम प्रभात कुमार और एसडी...