मुरादाबाद, फरवरी 6 -- थाना क्षेत्र के एक शादी हाल में गुरुवार रात शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई ,जब जयमाला के दौरान फोटोग्राफी को लेकर हुए विवाद हो गया। मौके पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडों और बेल्टों चलीं, जिसमें कई लोगों के सिर और चेहरे पर चोटें आई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कटघर निवासी गौरव अपने भाई दीपांशु और बहनोई रवि के साथ पड़ोसी की बेटी की शादी में शामिल होने मैनाठेर क्षेत्र के गागन तिराहे के पास एक शादी हाल पहुंचे थे। रात करीब एक बजे जयमाला कार्यक्रम के दौरान दीपांशु की कुछ बारातियों से फोटो खिंचवाने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बारातियों ने दीपांशु के साथ लाठी-डंडों व बेल्टों से बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.