गोरखपुर, अप्रैल 21 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक मैरिज हाल में आयोजित शादी समारोह में नशे में धुत बारातियों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, 19 अप्रैल को मखनहा गांव की लड़की की शादी पीपीगंज के भगवानपुर स्थित एक मैरिज लॉन में चल रही थी। द्वारपूजा के दौरान बारात में शामिल नशे में कुछ युवक हंगामा करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर उन्होंने मखनहा निवासी रघुनाथ के पुत्र शिवम को पकड़कर बेल्ट, रॉड, डंडे और हाथ-पैर से बेरहमी से मारपीट की। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर शादी समारोह में गए युवक की पिटाई इससे शिवम के सिर पर दो जगह गंभीर चोट आई, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित के पिता रघुनाथ की तहरीर पर पुलिस ने महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्ष...