लखनऊ, फरवरी 26 -- ठाकुरगंज में एक मैरिज लॉन मालिक और उसके परिवारीजनों ने कर्मचारी को चौदह दिन तक बंधक बनाकर पीटा। सूचना पाकर पहुंचे पीड़ित के पिता और उसके भाई को भी कमरे में बंद कर पिटाई की। पीड़ित के बहनोई ने आरोपितों के खिलाफ बुधवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निराला नगर निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि उनका साला शरद ठाकुरगंज के बालागंज में जीबी लॉन में करीब पांच माह से नौकरी कर रहा है। आरोप है कि लॉन के मालिक शिवम बाजपेई उनकी पत्नी हिमांशी अन्य लोगों ने शरद को बंधक बना लिया। आरोपितों ने 14 दिन तक शरद की पिटाई की। इस बीच मौका पाकर शरद ने मामले की जानकारी पिता रामधर को कॉल कर दी। वह रो-रोकर पिता को बताने लगा कि यह लोग 14 दिन से बंद किए है और उसे बहुत मार रहे है। यह सुनते ही पीड़ित के पिता और भाई विपिन शरद को छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.