गंगापार, मई 3 -- क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलखवार पुरवा खास छरिबना में आयोजित पांच किमी उमा मैराथन दौड़ का रविवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया।कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल कुमार पटेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें उचित मंच देने की है। ऐसे आयोजनों से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है और उनमें खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, वहीं ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में दूधनाथ यादव (झूंसी) ने प्रथम स्थान, संजय कुमार पाल ने द्वितीय तथा संजय कुमार भारतीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा प...