नैनीताल, अप्रैल 5 -- भीमताल, संवाददाता। नगर के ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में रविवार को हिल मैराथन 2.0 माइल्स फॉर स्माइल्स का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो अनिल कुमार नायर ने किया।मैराथन 21 किमी की रही। जिसमें देश-विदेश, वायु सेना और एनसीसी के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 21 किमी ओपन, 21 किमी वेटरेनस, 5 किमी स्कूल, 5 किमी ग्राफिक एरा छात्र और 2 किमी रन फॉर फन श्रेणी में आयोजित की गई। 21 किमी पुरुष वर्ग में केन्या के एसमंड चेपक्वोनी पहले, विपिन जोशी दूसरे, फारुख चौधरी ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में अंजलि ने पहला, अर्पित सैनी और उषा ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया। 21 किमी वेटरेनस पुरुष वर्ग में समीर ने पहला, महिला वर्ग में कृष्ण चौहान ने पहला, 5 किमी स्कूल बालक वर्ग में पुष्कर चंद्र पहला, बालिका वर्ग में ...