हल्द्वानी, मई 5 -- विश्व अस्थमा दिवस विशेष हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विश्व अस्थमा (दमा) दिवस हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य श्वसन संबंधी इस बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है। विशेषज्ञों का मानना है कि आनुवंशिक व एलर्जी के चलते होने वाली इस बीमारी को भले ही जड़ से खत्म न किया जा सके, लेकिन सही और नियमित उपचार से दमा पीड़ित व्यक्ति मैराथन भी दौड़ सकता है और एवरेस्ट भी चढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- तापमान के उतार-चढ़ाव से बढ़ रही अस्थमा की तकलीफउपचार की आवश्यकता इसके लिए शर्त यह है कि मरीज डॉक्टर के परामर्श पर एंटी-इंफ्लेमेटरी इनहेलर (स्टेरॉयड इनहेलर) का सही इस्तेमाल कर रहा हो। इस बार के अस्थमा दिवस का विषय भी 'सभी अस्थमा पीड़ितों को एंटी-इंफ्लेमेटरी इनहेलर उपलब्ध कराना' है। दमा में सांस की नल...