रांची, अगस्त 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रखंड के टाटी पंचायत में पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुनगाडीह से टाटी स्कूल मैदान तक आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन के पुरुष वर्ग में राजू मुंडा ने प्रथम, जुगनू बेदिया ने द्वितीय और रवि बेदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में रीना कुमारी प्रथम, बरखा कुमारी द्वितीय और सुमी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। आयोजकों ने बताया कि सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को 15 अगस्त के अवसर पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बालिका मैराथन में पूजा सिंह बनीं विजेता कार्यक्रम में अमर सिंह मुंडा, शंकर बेदिया, चिराग बेदिया, दिगम्बर बेदिया, राधेश्याम बे...