सीवान, मार्च 3 -- मैरवा। मैरवा साहित्यिक मंच के तत्वाधान में सोमवार को एक नीजी मैरेज हाल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासी और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल की थाप और फागुन के गीत के बीच पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि समाज में भाईचारे और शांति का संदेश देने के साथ होली का पर्व आपसी मतभेद को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का त्योहार है। फाग और चैता गायन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। स्थानीय कलाकारों ने हारमोनियम और ढोलक की थाप पर पारंपरिक होली गीत गाकर सबको थिरकने पर मजबूर किया।समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दिया। आयोजक समिति में शामिल चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु कुमार,निशांत बरनवाल,निरंजन...