सीवान, मार्च 17 -- मैरवा। रेफरल ।अस्पताल में नेत्र रोगियों की जांच और उपचार की व्यवस्था की गई है। रेफरल अस्पताल में रविवार को छोड़कर प्रतिदिन दोपहर दो बजे तक नेत्र रोगियों की जांच की जा रही है। इस दौरान मरीज चिकित्सक को दिखाकर अपनी आंख से संबंधित समस्याओं का इलाज करा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र विशेषज्ञ पूजा कुमारी को नियुक्त किया गया है,जो नियमित रूप से मरीजों की जांच कर उपचार दे रही हैं। इलाज के बाद जरूरतमंद मरीजों को दवा के साथ-साथ आवश्यक होने पर चश्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पूजा कुमारी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड पर मोतियाबिन का ऑपरेशन मुफ़्त में होता है। साथ ही निशुल्क चश्मा भी उपलब्ध कराया जाता हैं।स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.