सीवान, जनवरी 7 -- सीवान। सीवान पावर ग्रिड से 8 जनवरी को 4 घंटे बिजली नहीं मिलेगी।इस संबंध में सीवान ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियता अंजली कुमारी ने बताया कि विंटर मेंटेनेंस कार्य के कारण यह कटौती की जा रही है। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि सीवान ग्रिड से जानेवाली 11 केवी लाइन की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने बिजली बंद रहने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...