सीवान, अप्रैल 30 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर क्षेत्र में हाई मास्क लाइटों की मरम्मत में हो रही देरी और नई स्ट्रीट लाइट नहीं लगने से पूरा इलाका शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाता है। नगर पंचायत बोर्ड से प्रस्ताव पास होने और जिला प्रशासन के निर्देश के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार, नगर में करीब 40 हाई मास्क लाइटें खराब पड़ी हैं, जिनकी मरम्मत पिछले चार वर्षों से लंबित है। ये लाइटें पूर्व में सांसद मद से नगर के 13 वार्डों में लगाई गई थीं, ताकि प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी बनी रहे। लेकिन वर्तमान में अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे स्टेशन रोड, मुख्य बाजार और अस्पताल रोड जैसे व्यस्त इलाकों में अंधेरा छाया रहता है। शाम होते ही इन क्षेत्रों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.