सीवान, फरवरी 26 -- मैरवा, एक संवाददाता। हरिराम हाई स्कूल के खेल मैदान के अतिक्रमण और चाहरदिवारी किये जाने का सवाल विधायक भीष्म प्रताप सिंह ने विधानसभा में उठाया है।अतिक्रमण को लेकर सीओ से मापी करने और कार्रवाई को लेकर पत्र शिक्षा विभाग के द्वारा भेजा गया है। विधायक ने खेल मैदान का अतिक्रमण असमाजिक तत्वों के द्वारा किये जाने को लेकर सवाल उठाया है। चहारदीवारी नहीं रहने से हमेशा जलजमाव होने और असमाजिक तत्वों के जमावाड़ा लगे होने की बात कही है। शिक्षा मंत्री के द्वारा खाली भूमि का उपयोग आस पास के लोगो के द्वारा किये जाने के साथ चाहरदिवारी के निर्माण में अग्रतर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। प्रखंड में खेल का बेहतर माहौल के बाद भी स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका है। दो वर्ष पूर्व स्टेडियम निर्माण के लिए मिली राशि भी लौट गई। उस समय भी भूमि कर...