सीवान, दिसम्बर 12 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर पंचायत में फुटपाथ और रेहड़ी पटरी व्यवस्सयियो की रोजगार को मजबूत करने के उद्देश्य से पचास हजार तक लोन के मिलेगा।प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत नगर पंचायत में शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक है। मैरवा नगर पंचायत के 23465 आबादी में 150 नये वेंडरों को लोन मुहैया कराने का लक्ष्य मिला है। रोजगार के लिए मिल रहे लोन के लिए शिविर में फुटपाथी और रेहड़ी पटरी के व्यवसायियो पहुंच रहे हैं। लोन के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नम्बर जैसे कागजात जमा करना पड़ रहा है। इस योजना के तहत लाभर्थियों को तीन चरणों मे बैंक लोन उपलब्ध करायेगा. इसमे पहले चरण में 15 हजार, दूसरे चरण में 25 हजार तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक लोन देने का प्रावधान है। नियमित रूप से लोन चुकाने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.