सीवान, दिसम्बर 10 -- मैरवा। मंगलवार की शाम को पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी में शराब बरामद किया है। दो मोटरसाइकिल से शराब बरामद हुआ है।इस दौरान एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। धरनी छापर चेकपोस्ट से पुलिस ने 56 बोतल शराब के साथ एक युवक को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गुलशन कुमार पिता स्व. दिनेश चंद्र निवासी बनकटिया दुबे थाना बनकटा के रूप में हुई है। वह बाइक से लेकर जा रहा था। तितरा के पास से पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक से लेकर जा रहे तीन पेटी शराब बरामद किया। कारोबारी फरार हो गया। पुलिस ने बाइक और शराब को जब्त कर लिया है। फरार कारोबारी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार दोनों मामलो में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...