सीवान, मार्च 16 -- मैरवा। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नवकाटोला मैरवा स्थित आश्रम में ब्लडबैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सर्वेश्वरी समूह के पूज्य गुरुदेव गुरुपद बाबा संभव राम जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कई प्रबुद्ध लोगों ने सेवा भाव से रक्तदान किया। कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया। श्री सर्वेश्वरी समूह के जन कल्याण धर्म के उद्देश्य को पूरा कर सकें। मौके पर ब्लडबैंक सदर अस्पताल, सिवान के डॉ अनूप कुमार,सुनिधि श्रीवास्तव,सोनी कुमारी, सुनीता देवी, राजनंदनी,विशाल,सुनील, अजय, राजन, शिवजी सहित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा मैरवा के डॉ सुनील कुमार, भानु प्रताप,वरुण जायसवाल,विजय बरनवाल, कृष्ण बरनवाल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.