सीवान, अप्रैल 30 -- मैरवा। नगर के मझौली चौक पर मंगलवार को महाजाम के बीच सैकड़ों स्कली बच्चे और एम्बुलेंस में मरीज फंसे रहे। पुलिस प्रशासन के नहीं रहने से जाम के कारण लोग रेंगने को विवश रहे। चार घंटे तक लगने वाले जाम के कारण नहर पूल और राजेन्द्र पार्क तक वाहनों की कतार रही।

जाम की स्थिति जाम में थाने के एक वाहन के फंसने के बाद पुलिस के दो जवान आकर एक साईड से वाहन को निकालकर अपने जाने के लिए रास्ता बनाने लगे। पुलिस के लवान एकतरफा अपने जाने वाले रास्ते को साफ कर निकल गये। जाम में फंसे स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को उनके हाल पर छोड़कर एक एसयूवी में बैठकर चले गये।

स्कूली बच्चों की दुर्दशा जाम और गर्मी के बीच सड़कों पर पीले स्कूल बसों की लंबी कतारें और पसीने से तर-बतर मासूम बच्चों को देखकर पुलिस के जवानों को भी तरस नहीं आ रहा था।जिसके कुछ समय...