सीवान, अप्रैल 18 -- मैरवा,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरासो गांव में अपने बेटे के ससुराल आए पिता को बंधक बना लिया। बहू के ससुराल नहीं जाने की बात कहकर घर में बंद रखा। लगभग 15 घंटे बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक के पिता को थाने लाया गया। जानकारी के अनुसार, यूपी के रहने वाले लड़के के पिता अपनी बहू के घर गुरुवार की शाम को बरासो आए थे। उनके द्वारा बहू को घर ले जाने के लिए दिन रखने के लिए आने की बात बताई जा रही है। जो कुछ माह पूर्व अपने ससुराल से मायके आ गई थी। जानकारी के अनुसार, युवती अपने ससुराल नहीं जाने के बात कह रही थी। यह भी पढ़ें- सास ने बहू और परिजनों पर दर्ज कराया केस कुछ माह पूर्व भी इसको लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था। जिसके साथ ही शादी के रिश्ता को समाप्त करने शादी का खर्च को लेकर विवाद होने के बात सामने आ रही है। इसी बी...