सीवान, मई 1 -- मैरवा। जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा के बाद बीडीओ ने कहा कि मैरवा में दो मई से जनगणना शुरू होगी। जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ 2 मई से 31 मई तक चलेगा।​बीडीओ संदीप सौरभ ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में मकान का सूचीकरण किया जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से कुल 34 सवाल पूछेंगे। उन्होंने आम जनता से इन सवालों के सटीक और सही जवाब देने और देश के विकास का सही मॉडल तैयार करने में सहयोग की अपील किया। प्रखंड की आठ पंचायतों में इस कार्य को संपन्न करने के लिए 174 प्रगणक डोर-टू-डोर जाकर डेटा इकट्ठा करेंगे। यह भी पढ़ें- कोडरमा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 16 मई से शुरू होगा पहला चरण दूसरी ओर 27 ​पर्यवेक्षक इनकी मॉनिटरिंग करेंगे। ​जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षक मार्क ऑन ड्यूटी के आधार पर अपनी उ...