सीवान, फरवरी 28 -- मैरवा, एक संवाददाता। सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दो मैरवा कार्यालय पहुंचकर विधि-व्यवस्था,लंबित कांड की समीक्षा किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा, एसडीपीओ गौरी कुमारी, इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बैठक के दौरान डीआईजी ने दो वर्ष से अधिक समय से लंबित कांडों में कार्रवाई लंबित रहने पर चिंता जताया। ऐसे मामलों की एसपी और एसडीपीओ स्तर पर गहन समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नए मामलों में भी त्वरित कार्रवाई और अनुसंधान की गति बनाए रखने को कहा।आगामी होली और रामनवमी पर्व को देखते हुए डीआईजी ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। पर्व के दौरान पुलिस के पूरी तरह स...