सीवान, मई 23 -- मैरवा। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मैरवा के ही भोला कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि भोला कुमार शुक्रवार सुबह पैसेंजर ट्रेन से मैरवा स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में वह छपरा-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सिवान भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार भोला कुमार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। वे विभिन्न स्थानों पर मिले अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कराने और मृतकों को उनके परिजनों तक पहुंचाने...