सीवान, अप्रैल 19 -- मैरवा। जनगणना प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को ऑब्जर्वर लक्ष्मी मिश्रा एवं शंकर शरण श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। हरिराम इंटर कालेज में प्रशिक्षण हो रहा है। प्रशिक्षण में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वर ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनगणना का डेटा देश की भविष्य की योजनाओं का आधार होता है, इसलिए इसे भरने में कोई तकनीकी चूक नहीं होनी चाहिए। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होना तय है। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ ने भी सभी बैच में जाकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का जांच किया उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण 16 अप्रैल से शुरू होकर 25 अप्रैल तक चलेगा। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन स्वगणना, डिजिटल सर्वे व सटीक आंकड़ों के संकलन पर जोर अपर चार्ज पदाधिकारी राजेश ...